उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, सूची, Sspy.up.gov.in Status

0
251

यहाँ करें आवेदन:- उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, सूची, sspy.up.gov.in Status: UP Widow (Vidhwa) Pension Scheme 2022 List, Apply Online Direct Links Given below on this web page. यूपी सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 का लाभ पाना चाहते है तो अभी ऑनलाइन आवेदन करें। राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण और मदद के लिए समय – समय पर योजनाएं चलाई जाती है। इनमें से एक “विधवा पेंशन योजना या पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं को सहायक अनुदान योजना” भी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को सालाना 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे विधवा महिला के बैंक अकाउंट में ट्रासंफर कर दी जाती है। ताकि कोई बिचौलिया इन्हे परेशान न कर सके।

UP विधवा पेंशन योजना 2022 sspy.up.gov.in

यूपी सरकार ने “महिला विधवा पेंशन योजना” की शुरुआत विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए की है ताकि वो भी अपना जीवनयापन अच्छे से कर पाए। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली विधवा महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 60 वर्ष निर्धारित की गयी है।

See also  UKPSC Junior Assistant Result 2023 Date, Cut Off Marks, Merit List PDF

राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी विधवा पेंशन स्कीम उन महिलाओं के लिए शुरू की गयी है जिनके पति की किसी कारण वश मृत्यु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी महिलाओं को 500 रूपये हर माह पेंशन के तर पर प्रदान करेगी ताकि वे सभी महिलाएं अपना गुजारा अच्छे से कर सके।

UP Vidhwa Pension Scheme

Highlights of UP Vidhwa Pension Yojana 2022

योजना का नाम उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
विभाग का नाम राज्य कल्याण विभाग, यूपी
लाभार्थी विधवा महिलाएं
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन
आर्थिक सहायता राशि 500/- रूपये हर माह
Application Status Available
Official Helpline Number 1800 419 0001
Official website http://sspy-up.gov.in

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 आवेदन हेतु निर्धारित मानक / योग्यता

  • आवेदक विधवा महिला उत्तर प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आय विवरण: आवेदिका एंव उसके परिवार की वार्षिक आय सीमा समस्त स्रोतों से 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए| अन्यथा आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • आवेदिका राज्य अथवा केन्द्र सरकार की किसी अन्य योजना से पेंशन का लाभ ने ले रही हो| आप केवल एक ही योजना / पेंशन का लाभ पा सकते है।

SSPY UP विधवा पेंशन योजना के लिए दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड ,मतदाता पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • Residence Proof (Domicile)

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर आवेदन कैसे करें? यदि आप भी उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो निचे दिए गए steps को follow करें:

  • सबसे पहले एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (sspy-up.gov.in) को खोले (Direct लिंक निचे उपलब्ध है)।
  • इसके बाद निराश्रित महिला पेंशन >> ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करे।
See also  Bishop Heber College Result 2023 (Link Out) UG & PG End Semester @bhc.edu.in

UP Vidhwa Pension Scheme Application Form

  • अब आप को महिल कल्याण विभाग, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन हेतु आवेदन पत्र भरना होगा।
  • आप को जिला, निवासी, नाम, लिंग, श्रेणी, पति का नाम, पूरा पता, तहसील, मोबाइल नंबर, बैंक का विवरण, आय का विवरण, दस्तावेज अपलोड – पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ, जन्म तिथि / आयु प्रमाण पत्र, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र अदि की जानकारी भरे।
  • अंत में Security कोड भरे और “Submit” बटन पर क्लिक करें। आप का आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा और इसकी फोटोकॉपी जरूर लें।

Direct Link – UP Vidhwa Pension Online Form 2022

UP यूपी विधवा पेंशन योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ प्रदेश की विधवा गरीब महिलाओं का दिया जाएगा।
  • विधवा पेंशन स्कीम के तहत 500 रूपये हर माह सहायता राशि के तोर पर दी जाएगी।
  • राज्य सरकार जररूरतमंद आर्थिक रूप से गरीब महिलाएं आर्थिक सहायता पा सकेंगे और अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकेंगे।

UP Vidhwa Pension Yojana List 2022-23

उत्तर प्रदेश विधवा महिला पेंशनर सूची की जानकारी आप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा| इसके बाद निराश्रित महिला पेंशन पर जाये और इसके बाद पेंशनर सूची पर क्लिक करें। अब आपको जिला >> विकासखंड >> ग्राम पंचायत का चयन करें और पेंशनर सूची में अपने नाम की जाँच कर लें। Download UP VIdhwa Pension Yojana List 2022 of Beneficiaries from official portal.

UP Vidhwa Pension Status 2022-2023

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति उत्तर प्रदेश एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल के माध्यम से जाँच कर सकते है। इसके लिए आपको निराश्रित महिला पेंशन >> आवेदक लॉगिन पर क्लिक करना होगा। लॉगिन ID आप को महिला विधवा पेंशन योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त मिली होगी। Check UP Vidhwa Pension Status 2022-23 online from SSPY UP Official website through login.

See also  [रजिस्ट्रेशन] राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2022: Rajssp.raj.nic.in Apply On-line

FAQs – UP Widow (Vidhwa) Pension Scheme 2022

प्रश्न: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर: विधवा पेंशन योजना UP 2022 के तहत हर माह 500 रूपये दी जाएगी।

प्रश्न: क्या में उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के पैसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में पा सकती हूँ?

उत्तर: हाँ, उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ही डालती है। इस विषय में आप अपने बैंक में जाकर पता कर सकते है।

प्रश्न: UP विधवा पेंशन योजना Status कैसे जाँचे?

उत्तर: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की स्तिथि पता करने के लिए आप को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल – sspy-up.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

प्रश्न: UP विधवा पेंशन योजना सूची 2022 कहाँ से प्राप्त करें?

उत्तर: आप UP Vidhwa Pension Yojana List 2022 अधिकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है| लिंक ऊपर दिया गया है।

यदि आप के दिमाग में भी उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 || यूपी विधवा पेंशन योजना – कोई सवाल है तो निचे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर के पूछ सकते है। और अधिक ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।