Saturday, July 27, 2024
HomeSarkari YojanaMeri Fasal Mera Byora - किसान, फसल पंजीकरण, खेत का ब्यौरा

Meri Fasal Mera Byora – किसान, फसल पंजीकरण, खेत का ब्यौरा

- Advertisement -


नमस्कार दोस्तों ! इसमें कोई दो राय नहीं की सरकार ने कुछ ही समय में बहुत सी सरकारी योजनाओं की शुरुआत की है | विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है | बहुत सी प्रक्रियाएं जो पहले ऑफलाइन होती थीं अब ऑनलाइन हो गयी हैं | आज आपके लिए जानकारी लेकर आये हैं हरियाणा के किसान भाइयों के लिए सरकार की एक ख़ास पहल के बारे में जिसका नाम है – मेरी फसल मेरा ब्यौरा |

इस आर्टिकल में मेरा उद्देश्य है आपको विस्तार से इसके बारे में बताना | तो आईये शुरू करें

मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या है?

वैसे तो कई लोग इसे हरियाणा सरकार की एक स्कीम कहते हैं लेकिन में इसे एक ऑनलाइन प्लेटफार्म के रूप में देखता हूँ | हरियाणा सरकार ने किसानों को पंजीकृत करने, खेत और फसल का ब्यौरा देने के लिए मेरी फसल, मेरा ब्यौरा प्लेटफार्म की शुरुआत की है | किसान भाई बड़ी ही आसानी से घर बैठे ही पंजीकरण करके ब्यौरा दे सकते हैं |

इससे पहले के हम पंजीकरण प्रक्रिया समझें , आईये कुछ और महत्वपूर्ण पहलुओं को जान लें |

See also  Ladli Behna Yojana Maharashtra, Eligibility Criteria, Last Date to Apply!

Meri Fasal Mera Byora Haryana – क्या है उद्देश्य?

दोस्तों हालांकि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर किसानों के लिए बड़ी बड़ी मुहीमें चलाती हैं, लेकिन कड़वा सच ये भी है कि उनका लाभ हर जरूरतमंद किसान को नहीं मिल पाता | समझने कि बात ये है कि अगर सरकार लाभ दे रही है तो सभी को लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा | सबसे बड़ा कारण तो भ्रष्टाचार है और उसके बाद दूसरा बड़ा कारण है मैनेजमेंट कि कमी |

अगर किसान को लाभ देना है तो आपके पास एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए जिसके माध्यम से आप जान पाएं कि कितने लोग जरूरतमंद है और उनको किस तरह कि सहायता चाहिए | ऐसा सिस्टम तभी संभव है जब सभी जरूरतमंद और लाभार्थी किसानों का पंजीकरण किया जाए और उनसे जरुरी जानकारी लेकर सिस्टम में डाल दी जाए |

मेरी फसल मेरा ब्यौरा मुहीम के जरिये यही करने की कोशिश चल रही है | आईये समझते हैं इस मुहीम का उद्देश्य :

  1. किसानों का पंजीकरण करवाना |
  2. किसानों से उनकी फसल और खेत का ब्यौरा लेना |
  3. पंजीकृत किसानों को आपदा के समय में रहत मुहैया करवाना |
  4. खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी उपलब्ध करवाना |
  5. कृषि संबंधित जानकारियाँ समय समय पर उपलब्ध करवाते रहना |

किसान fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर ऐसे करें पंजीकरण

जैसा की आपको लेख में पहले समझाया, इस मुहीम का लाभ पंजीकृत किसानों को मिल पायेगा | इसीलिए यह जरुरी है के किसान भाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लें | आईये प्रक्रिया समझें :

  • आधिकारिक पोर्टल पर “रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें |
fasal.haryana.gov.in registration pagefasal.haryana.gov.in registration page
  • ऐसा करते ही नया पेज खुल जाएगा |
  • नए पेज पर आपको परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या डालनी होगी
See also  PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana, Eligibility Criteria, Subsidies, Application
farmer registration processfarmer registration process
  • अगर आप आधार संख्या चुनते हैं तो आपको ओटीपी के माध्यम से आधार वेरीफाई करना होगा |
crop and land detailscrop and land details
  • ओटीपी वेरिफिकेशन होने के बाद पर्सनल डिटेल्स पेज खुल जायेगा जहाँ आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी |
personal detailspersonal details
  • इसके बाद आपको भूमि और फसल का विवरण देना है |
Meri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौराMeri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौरा
  • ध्यान रहे आपको अपने सभी खेत लिस्ट करने होंगे और उनमे बोई जाने वाली फसल की जानकारी देनी होगी |
land informationland information
  • इसके बाद आपको मंडी और आढ़तिये का विवरण देना है
Meri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौराMeri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौरा
  • ये सब हो जाने के बाद आप प्रिंट आउट ऑप्शन पर क्लिक करके, एक प्रिंट अपने पास रख लें |

ऐसे आप पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं |

Farmer Search ऑप्शन से Meri Fasal Mera Byora Registration कन्फर्म करें

मैं आपको सलाह दूंगा के पंजीकरण के बाद आप “सर्च” सेक्शन में जानकार अपना पंजीकरण वेरीफाई कर लें | ऐसा करने से यह कन्फर्म हो जायेगा के आपका पंजीकरण सही से हो गया है या नहीं |

यह करने के लिए आप :

  • आधिकारिक वेबसाइट के मेनू सेक्शन में “Farmer Search” ऑप्शन पर क्लिक करें |
Meri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौराMeri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौरा
  • आप दो तरीके से सर्च कर सकते हैं, एक तो Farmer ID और Mobile नंबर द्वारा |
  • अपना पसंदीदा विकल्प चुनें |
  • इसके बाद जानकारी डाल कर “Search” बटन पर क्लिक करें
Meri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौराMeri Fasal Mera Byora - किसान और फसल का पंजीकरण, खेत व फसल का ब्यौरा
  • अगर आपका रिकॉर्ड सिस्टम में दर्ज हो चुका होगा तो आपको सम्पूर्ण जानकारी इसी पेज पर दिख जायेगी |

राजस्थान मेरी फसल मेरा ब्यौरा Portal : सम्बंधित प्रश्नोत्तर

Meri Fasal Mera Byora : जरुरी लिंक्स

Last Updated on May 8, 2024 by Hindi Yojana Team

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments